फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा बवालः भाड़े के शूटरों से कराई गई हत्या, ये वजह आ रही सामने

Tue, 06 Jun 2017 06:41 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के डौकी केस में अभी तक दो एफआईआर दर्ज हुई है। एक नाथूराम के भाई महेंद्र की ओर से दर्ज कराई गई है। इसमें समर और सुधीर नामजद हैं। दोनों पर नाथूराम की हत्या का आरोप है। हालांकि सुधीर की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरी एफआईआर पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई। इसमें एक आरोपी की हत्या और पुलिस पर हमले का मामला शामिल है। इसमें पुलिस ने नौ नामजद लोगों को आरोपी बनाया है। 50 आरोपी अज्ञात हैं। 

इधर नाथूराम की हत्या की वजह को लेकर पुलिस का कहना है कि हत्या का आरोपी समर भी नाथूराम के साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था। ऐसे में हत्या की वजह जमीन का सौदा होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता।  
विज्ञापन


बताया जाता है कि गांव मेहरा नाहर में नाथूराम की कार के अलाव दूसरी कार भी थी। इसमें सुधीर और समर के साथी मौजूद थे। ये भाड़े के शूटर बताए जा रहे ‌हैं। समर और सुधीर से विवाद के बीच इन्हीं लोगों ने एक के बाद एक तीन गोली नाथूराम को मारीं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें