फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दो दिन छिपाए रखी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव गढ़िया मंगोला में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि ससुरालियाें ने दो दिन तक शव कमरे में छिपाए रखा। मंगलवार सुबह गांव पहुंचे मृतका के घरवालों ने दहेज की खातिर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के साथ ही सीओ जलालाबाद, नायब तहसीलदार ंौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने मामले में मृतका के पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग निवासी हरिशचंद्र की पत्नी कमलेश ने बताया कि उसने अपनी 25 वर्षीय बेटी कृष्णा देवी की शादी दो वर्ष पहले थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव गढ़िया मंगगोला निवासी रामनाथ के पुत्र धर्मेंद्र्र से की थी। उसने शादी में हैसियत के अनुसार काफी दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन बाद में ससुरालियों ने बाइक की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बेटी ने इस बात की जानकारी उन लोगों को दी। मायके वालाें ने ससुरालियों को बताया कि वे लोग बाइक देने में सक्षम नहीं हैं। इसके बाद भी वे लोग नहीं माने और उसकी बेटी को प्रताड़ित करते रहे। आरोप है दामाद धर्मेंद्र ने अपने घरवालों की मदद से उसकी बेटी की हत्या कर दी। मृतका के मौसा सर्वेश ने बताया कि उन्हें कृष्णा की मौत की खबर सोमवार रात 12 बजे मिली। सूचना पर मृतका की मां कमलेश, पिता हरिश्चंद्र व परिवार के अन्य लोग मंगलवार सुबह गढिया मंगगोला पहुंचे, तो देखा की कमरे में कृष्णा देवी की लाश पड़ी थी। शरीर के कुछ हिस्सों पर जलने से फफोले पड़े थे। मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया तो धर्मेंद्र फरार हो गया। जबकि उसके माता-पिता व घर के अन्य लोग पहले से ही फरार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि मामले में मृतका के पिता की ओर से पति धर्मेंद्र, सास, ससुर रामनाथ, देवर देवेंद्र, ननद संतोषी, रुचि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
00
दो दिन पहले की हत्या
मृतका के मौसा सर्वेश के मुताबिक कृष्णा की हत्या दो दिन पूर्व की गई होगी। क्योंकि लाश से तेज बदबूू उठ रही थी। मौके पर फावड़ा और खुरपी मिलने से अनुमान है कि वे लोग गड्ढ़ा खोदकर शव दफनाना चाहते थे, लेकिन इससे पहले मृतका के मायकेवालों तक खबर पहुंच गई और वे लोग शव दफन नहीं कर पाए।
विज्ञापन

00
यातना देकर मारा गया
नायब तहसीलदार श्यामवीर सिंह ने बताया कि शव की स्थिति देखकर अंदाजा लग रहा था कि हत्या एक दो दिन पूर्व की गई होगी। मृतका के शरीर पर कई जगह नीले निशान पड़े हुए थे, चेहरा जला हुआ था आंखें भी बाहर निकली हुई थी। जाहिर है कि हत्या करने के पूर्व मृतका को यातनाएं दी गई होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें