फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता सराफ को ढूंढ रहे थे घरवाले, खेत में मिला नर कंकाल

Fri, 15 Sep 2017 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मलपुरा (आगरा)
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते तीन सितंबर से लापता चल रहे आगरा में मलपुरा के गांव जारूआ कटरा निवासी ज्वैलर्स का नर कंकाल गांव बरारा और नगला भूरिया के निकट बाजरे के खेत में मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मामले में मृतक के पुत्र ने थाना मलपुरा पर हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा के थाना मलपुरा के गांव जारूआ कटरा निवासी नवलकिशोर वर्मा (53) पुत्र नत्थीलाल वर्मा की घर पर ही ज्वेलरी की दुकान है। मृतक के पुत्र का कहना है कि वह बीते तीन सितंबर को गांव बरारा के नगला भूरिया में पायल बेचने के लिए गए थे। तभी से घर नहीं लौटे। पुत्र गिरीश ने थाना मलपुरा में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई। 

दूसरे दिन नवलकिशोर की बाइक आगरा-ग्वालियर रोड पर तेहरा गांव के पास पड़ी मिली। मोबाइल गांव बरारा के निकट पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल मिलने वाले स्‍थान पर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे कुछ ग्रामीणों ने शिवसिंह के ट्यूबवेल के पीछे एक नर कंकाल देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वस्‍त्रों से हुई शिनाख्त

हत्या - फोटो : अमर उजाला
कुछ कपड़े गांव के निवासी हरदेव के बाजरे के खेत में दिखाई दिए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर एसपी पश्चिम अखिलेश नारायण सिंह, सीओ अछनेरा सत्यम कुमार और थाना मलपुरा व कागारौल से फोर्स पहुंच गया। फोरेसिंक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। 

मौके पर पहुंचे नवल किशोर के परिवारीजनों ने कपड़े से शिनाख्त की। ज्वैलर्स की हत्या की सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है। एसओ मलपुरा रमेश भारद्धाज ने बताया है कि मृतक के पुत्र गिरीश की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें