फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर उपद्रव: दिव्यांग भरत की हत्या का केस दर्ज

Fri, 15 Sep 2017 07:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
दिव्यांग भरत कोडवानी के परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रदेश की राजधानी जयपुर के रामगंज इलाके में हुए उपद्रव के वक्त दिव्यांग भरत कोडवानी की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। उसके चाचा तोलाराम ने रामगंज थाने में आज हत्या का एक मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन


जिसमें रामगंज हिंसा में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भरत की हत्या करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि 28 वर्षीय दिव्यांग भरत अपनी बुजुर्ग मां का इकलौता सहारा था। वह ई रिक्शा चलाकर घर का गुजर बसर करता था।

पिछली शुक्रवार रात को रामगंज में हुई हिंसा के दौरान वह रामगंज बाजार में ई-रिक्शा में अचेत पड़ा मिला था। तब माणकचौक थाना पुलिस ने भरत को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाप्रभारी गंगवानी की पहल पर एक लाख की आर्थिक मदद

भरत की मौत के बाद बिलखती मां व बहन - फोटो : Vishnu Sharma
भरत के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने भरत की मौत को तीन दिन तक दबाए रखा और उपद्रव में गोली लगने से मौत का शिकार हुए आदिल के शव के दफनाने के बाद भरत के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी। जिससे हिंदू संगठनों और सिंधी समुदाय में आक्रोश व्याप्त हो गया था। उन्होंने भरत की मां को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की थी।

वहीं, दिव्यांग भरत कोडवानी के परिजनों को जयपुर के जवाहर नगर थानाप्रभारी जितेंद्र गंगवानी की पहल पर सिंधी समाज के युवाओं की ओर से एक लाख रूपये की धनराशि इकट्ठा कर उसकी 65 वर्षीय मां को दी। भरत की मौत के बाद अब परिवार में उसकी मां के भरण पोषण को लेकर संकट खड़ा हो गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें