फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.62 करोड़ का सोना लूट दो थानों के पास से गुजरे बदमाश

Tue, 23 Jun 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाश नकाबपोश थे। छह किलो सोने के साथ एक्टिवा स्कूटर भी लूटकर भागे थे। वायरलेस पर इसका संदेश भी पुलिस को दिया गया था। अगर तुरंत ही चेकिंग शुरू हो जाती तो बदमाशों को पकड़ना मुश्किल नहीं था। पुलिस को बताया गया था कि बदमाश मोतिया की बगीची की तरफ भागे थे। विजय नगर से नूरी दरवाजा तक जाने के दो रास्ते हैं, एक एमएम गेट और हरीपर्वत थाना के सामने से है। दूसरा पीछे से। मतलब, बदमाश थाने के पास से ही गुजरे। पुलिस को सराफ भाइयों का एक्टिवा रात दो बजे खड़ा मिला। इससे पहले पुलिस की पहली लापरवाही घटना की सूचना के बाद देरी से हरकत में आने की रही। इस पर विजय नगर चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया था। लेकिन दूसरी लापरवाही पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


व्यापारी से रात भर पूछताछ
पुलिस बदमाशों की तलाश करने के बजाय रात भर लूट के शिकार दोनों भाइयों से पूछताछ करती रही। कितना सोना था, बदमाशों का हुलिया कैसा था, कैसी भाषा बोल रहे थे, जैसे सवाल उनसे किए गए। उनसे कई अधिकारियों ने पूछताछ की।

अब सीसीटीवी फुटेज की तलाश
सनसनीखेज वारदात के बाद हाथ पर हाथ धरकर बैठी रही पुलिस सोमवार को उन रास्तों पर गई जहां से बदमाश गए। इस बीच लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि बदमाश कैमरों में कैद हुए होंगे।  
विज्ञापन


तीन टीमें गठित, नतीजा शून्य
खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल उन बदमाशों के बारे में जानकारी की जा रही है जो लूटपाट में सक्रिय हैं।

व्यापारियों में आक्रोश, खुलासे के
लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

आज बनेगी रणनीति
आगरा। अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि महानगर में अपराध की बाढ़ आ गई है। अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। पुलिस की गश्त, पिकेट और चीता मोबाइल की ड्यूटी में लगे सिपाही अपराधियों पर लगाम लगाने के बजाय सिर्फ अवैध वसूली में लगे हैं। चेकिंग के नाम पर व्यापारी वर्ग को परेशान किया जाता है, जबकि बदमाश आसानी से फरार हो जाते हैं। सराफ के साथ लूट की वारदात पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा नहीं होने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापारियों ने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संगठन के विनय अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, अनिकेत अग्रवाल, राकेश अग्रवाल आदि शामिल रहे।  उधर, सोमवार को बाजार बंद होने के चलते व्यापारियों ने बैठक नहीं की। मंगलवार को बाजार खुलने पर व्यापारी आगे की रणनीति बनाएंगे।

कोयंबटूर की कंपनी से होगी पूछताछ
आगरा। डीआईजी लक्ष्मी सिंह सोमवार दोपहर व्यापारी रिंकू बंसल के घर पहुंची। उन्होंने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। सराफ ने उन्हें बताया कि वह कोयंबटूर की कंपनी से माल बनवाते हैं। सोना भेजते हैं। इसके बाद कोरियर कंपनी से माल यहां आता है। तीन दिन पहले भी कोरियर से ही माल पहुंचा था। इसकी जानकारी उनके अलावा किसी और को नहीं थी। वह अक्सर माल को सोमवार से पहले ही लेकर मंडी जाने के लिए लेकर निकलते थे। डीआईजी ने पुलिस को निर्देश दिए कि कोरियर कंपनी के बारे में पड़ताल की जाए। ऐसा भी हो सकता है कि किसी ने रेकी की हो। क्योंकि सटीक सूचना के बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया है। इतना माल आने की जानकारी बदमाशों को कैसे हुई। इस बारे में कोई जानकार व्यक्ति को ही पता हो सकता है।

 ‘ब्लैक स्पॉट’ चिह्नित करे पुलिस?
सराफा बाजार अमूमन सोमवार को बंद रहता है। अधिकतर व्यापारी कमला नगर, जयपुर हाउस, गांधी नगर, चर्च रोड पर रहते हैं। बाजार बंदी से पहले वह अधिक माल अपने साथ लेकर जाते हैं। ऐसे में ही बदमाश उन्हें अपना निशाना बनाते हैं। डीआईजी ने एसएसपी से कहा कि बदमाशों के वारदात के स्थान चिह्नित किए जाएं। पिछले दो साल का रिकॉर्ड खंगाला जाए। जिससे यह देखा जा सके कि बदमाशों ने अधिकतर वारदात कहां की हैं। व्यापारियों के आने-जाने वाले रास्तों पर पुलिस गश्त करके वारदातों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें