फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को लूटा

Tue, 23 Jun 2015 01:55 AM IST
इगलास
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को लूटा
विज्ञापन

इगलास (ब्यूरो) । कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर-विदिरिका के समीप चार बाइक सवार बदमाशों ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट कर लूट लिया। गंभीर हालत में एक कर्मचारी को अलीगढ़ उपचार के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सेटिंग क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड लोगों को फाइनेंस पर रुपये देने का काम करती है। इगलास के शंकरानंदपुरी कॉलोनी में इस कंपनी की शाखा है। शाखा पर तैनात ऑडिटर विकास राना पुत्र प्रताप राना निवासी गांव सरसी थाना करोधीकला जिला सुलतानपुर और सीएसओ महेंद्र सिंह पुत्र घमंडीलाल सोमवार को क्षेत्र में लोगों से फाइनेंस का पैसा लेने बाइक से गए थे। बाइक को महेंद्र चला रहा था। विकास ने बताया कि लौटते समय गांव रामपुर-विदिरिका के समीप पीछे से आए अपाचे बाइक सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने इनसे डंडों से मारपीट की और बैग में से 31500 रुपये और महेंद्र की जेब में 1240 रुपये, एक मोबाइल लूट कर भाग गए। घायल महेंद्र का उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर एसपी देहात संसार सिंह, कोतवाल करन सिंह चौहान पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन उनका कही पता नहीं चला है। कोतवाल का कहना है कि बदमाशों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें