फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: मां और चाचा ने की शिवानी की हत्या, आत्महत्या दर्शाने के लिए रची झूठी कहानी

Fri, 02 Oct 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

सीओ अमर बहादुर ने बताया कि शिवानी की हत्या सम्मान की खातिर की गई। किशोरी के प्रेम संबंध गांव के ही एक युवक से थे। गांव में हो रही बदनामी से आरोपी क्षुब्ध थे। इसी के चलते मां रेनू ने देवर अवनीश के साथ मिलकर शिवानी की गला घोंटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
बेवर पुलिस की गिरफ्त में शिवानी की हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के गांव घुटारा निवासी शिवानी की हत्या उसकी मां और चाचा ने ही की थी। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी ने प्रेसवार्ता कर ऑनर किलिंग की वारदात का खुलासा किया। बताया कि गांव के एक युवक से किशोरी के प्रेम संबंध थे। इसी के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


सीओ अमर बहादुर ने बताया कि शिवानी की हत्या सम्मान की खातिर की गई। किशोरी के प्रेम संबंध गांव के ही एक युवक से थे। गांव में हो रही बदनामी से आरोपी क्षुब्ध थे। इसी के चलते मां रेनू ने देवर अवनीश के साथ मिलकर शिवानी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- मथुरा के गेस्ट हाउस में हरियाणा की विवाहिता से दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार 
विज्ञापन


हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को कमरे में पंखे के कुंड़े से लटका दिया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हकीकत का खुलासा कर दिया। पकड़े गए आरोपियों ने जुर्म का इकबाल कर लिया है। उन्हें जेल भेजा गया है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हत्या से पहले हुआ था झगड़ा
बेटी की हत्या के आरोप में पकड़ी गई रेनू ने पुलिस को बताया कि हत्या से पूर्व बेटी के साथ इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद देवर की मदद से उसने बेटी की हत्या कर दी। गांव में हो रही बदनामी से सम्मान को ठेस लग रही थी। सम्मान की खातिर ही शिवानी को मार डाला।

आत्महत्या बता रहे थे परिजन
गांव घुटारा में 26 सितंबर को 14 वर्षीय शिवानी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतका की मां रेनू ने पुलिस को बताया था कि जब वह चारा काट कर घर आई, तब बेटी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला।

पुलिस भी इसे खुदकुशी मान चुकी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवानी की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। एसपी के आदेश पर दूसरे दिन पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। इसमें भी मौत की वजह गला दबाना बताया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें