फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान ! हनी ट्रैप में फंसा रहा दिल्ली का गैंग, फेसबुक पर ऐसे बनाता है लोगों को शिकार

Fri, 05 Apr 2019 10:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अगर आप फेसबुक यूजर हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि दिल्ली का एक गैंग खूबसूरत युवतियों के फोटो लगी फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहा है। आगरा में बीएसएनएल अधिकारी और कारोबारी इस गैंग के शिकार हो चुके हैं। 
विज्ञापन


साइबर सेल की जांच में यह बात सामने आई है। अधिकारी और कारोबारी को जिस फेसबुक आईडी से फंसाया गया, उसे युवक आपरेट कर रहे हैं। वो युवती बनकर झांसे में लेते हैं। इसके बाद रकम खातों में जमा करा लेते हैं। कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने पुलिस से अब तक शिकायत नहीं की है।

पिछले दिनों बीएसएनएल अधिकारी को एक युवती की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसके बाद दोनों ने अपनी फोटो का आदान-प्रदान किया था। इसके बाद अधिकारी से रुपयों की मांग की गई। मगर, अधिकारी पुलिस के पास पहुंच गए। इसी तरह हरीपर्वत क्षेत्र के एक कारोबारी को शिकार बनाया गया। उन्होंने भी पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ऑपरेट कर रहे फेसबुक आईडी

साइबर सेल की जांच में पता चला है कि हनी ट्रैप में फंसाने वाला गैंग दिल्ली का है। इसे युवक ऑपरेट कर रहे हैं। वो फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाते हैं। उन पर युवतियों के फोटो लगाते हैं। नाम भी लड़कियों के रखते हैं। कोई व्यक्ति फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेता है तो उससे बातचीत शुरू कर देते हैं।
 
ऑनलाइन एप पर भी मोबाइल नंबर धारक का नाम लड़कियों का रख देते हैं। फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्स एप पर फोटो भेजते हैं। जिसको जाल में फंसाना होता है, उससे भी फोटो मंगवाए जाते हैं। इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया जाता है।
 
गैंग खुद को युवती बताता है। लोग डर की वजह से रकम जमा कर देते हैं। अभी दो मामले ही पुलिस के पास पहुंचे हैं। मगर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि कई लोग रकम जमा कर चुके हैं, लेकिन बदनामी के डर की वजह से पुलिस के पास शिकायत करने नहीं आए। पुलिस की जांच जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें