फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के सामने मां की हत्या

Wed, 30 Sep 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 15वीं बटालियन पीएसी के ताजगंज स्थित आवासीय परिसर के क्वार्टर मेें कांस्टेबल यशोवर्द्धन सिंह यादव ने सोमवार रात पत्नी शशि (28) की बेरहमी से हत्या कर दी। हैवानियत की हद तो देखिए चार साल के विकलांग बेटे के सामने पत्नी को पहले यातनाएं दीं, फिर स्वाफी में क्लच वायर लपेटकर गला घोंटा। इसके बाद कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया। बेटे की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। पैरों से विकलांग बेटा प्रियांशु बिलख रहा था। बेड पर शशि की लाश पड़ी थी। मृतका के मायकेवालों का आरोप है कि दामाद के दूसरी महिला से संबंध थे। वह शादी के बाद से ही शशि का उत्पीड़न कर रहा था। भाई ने दहेज हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ के गांव नागई निवासी शशि पुत्री बालमुकुंद की शादी छह साल पहले गढ़ी भगवंत, नगला सिंघी, फीरोजाबाद निवासी यशोवर्द्धन से हुई थी। वह पिछले एक साल से 15वीं बटालियन (आगरा) में तैनात है। ताजगंज के आवासीय परिसर में एक कमरे के क्वार्टर में पत्नी शशि और चार साल के बेटे प्रियांशु के साथ रह रहा था। मंगलवार तड़के लगभग पांच बजे पड़ोसियों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। दरवाजा खोला तो प्रियांशु बिलख रहा था। बेड पर शशि की लाश पड़ी थी। पीएसी के उप सेनानायक की सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ने मौका मुआयना किया।
पुलिस के मुताबिक, उसने पत्नी को निर्वस्त्र करके दोनों हाथ और पैर को बेड से बांधने के बाद गला घोंटा। इसके पहले चाकू से शशि के शरीर पर कई वार किए। बेटे ने बताया कि पापा ने मम्मी को बहुत मारा। दोपहर बाद शशि के दोनों भाई अरुण और तरुण भी घरवालों के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि शशि से रात दस बजे बात हुई थी। यशोवर्द्धन स्विफ्ट डिजायर कार की मांग कर रहा था। इसके लिए वह आए दिन शशि से मारपीट करता था। ढाई माह पहले ही शशि मायके से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें