फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय चुराने में नाकाम बदमाशों ने वृद्ध को मार डाला

Sat, 28 Nov 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव पलिया में गुरुवार रात गाय चुराकर ले जाने में नाकाम रहे बदमाशों ने झोपड़ी में सो रहे एक वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला जबकि दूसरे को मरणासन हालत में छोड़कर भाग गए। सुबह घटना की सूचना पर सीओ मौके पर पहुंच गए। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पलिया गांव में गुरुवार रात लगभग पौने ग्यारह बजे आधा दर्जन पशु चोर टाटा-407 गाड़ी लेकर आए और सड़क किनारे घूम रही एक गाय को लादने लगे। यह देख पास ही बनी झोपड़ी में बैठे युवक उमेश पुत्र महावीर प्रसाद ने उन्हें रोका। इस पर तस्करों ने उन्हें तमंचा दिखाकर चुप रहने को कहा तो उमेश ने उन पर पथराव कर दिया। यह देख सभी भाग गए। गांव में पशु चोरों के आने की सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा हो गये। रात को उमेश के घर जाने के बाद चोर एक बार फिर आये और अंदर सो रहे पलिया निवासी अजमेर सिंह (65) और उसके साथी बंगालीराम (68) पर हमला कर दिया।
  दोनों को मृत समझकर भाग गये। सुबह जब अजमेर के परिवारीजन आए तो उन्हें खून से लथपथ देखा। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने बंगालीराम को गंभीर हालत में आगरा अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर सीओ फतेहाबाद मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। सुशील शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।  देरशाम एसपीआरए पूर्वी अखिलेश नरायन सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। रात तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें