फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-जयपुर रूट की ट्रेनों में हरियाणा के इस गैंग का आतंक

Fri, 05 Jan 2018 05:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-जयपुर रूट की ट्रेनों में हरियाणा का सांसी गैंग चोरी और छिनैती की वारदातें कर रहा था। राजस्थान के एक न्यायिक अधिकारी का लाखों रुपए के जेवरात से भरा बैग पिछले दिनों चोरों ने उड़ा दिया था।
विज्ञापन


जीआरपी की एसओजी टीम ने हरियाणा के सांसी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर दो वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है। आगरा से होकर गुजरने वाली जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस में राजस्थान के एक न्यायिक अधिकारी का बैग पिछले दिनों बदमाशों ने उड़ा दिया था।

इस घटना में सात से आठ लाख के जेवरात चोरी हुए थे। मुकदमा आगरा कैंट थाने में दर्ज हुआ था। इसी तरह एक व्यापारी की पत्नी निधि गगलानी का बैग भी उदयपुर- खजुराहो इंटरसिटी से चोरी हुआ था। वह शादी समारोह से लौट रहीं थीं। बैग में जेवरात समेत अन्य सामान था। दोनों वारदातों के खुलासे के लिए एसपी जीआरपी ने एसओजी को लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी मणिकांत शर्मा ने हरियाणा के हिसार से सुरेंद्र सिंह पुत्र ओपी सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि उनका गैंग जयपुर रूट की ट्रेनों में चोरी और छिनैती की वारदात अंजाम दे रहा था।

उसके गैंग में आठ सदस्य हैं। जीआरपी की टीमें अब माल बरामदगी के लिए गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। वहीं पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें