फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल की लड़की से संबंध बनाता था टीचर, राज खुलते ही पत्नी का कर दिया ऐसा हाल

Fri, 05 Jan 2018 05:06 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक स्कूल का टीचर 15 साल की लड़की के प्यार में इस कदर पागल था कि पत्नी के सामने जब भेद खुला तो उसने बेहद खौफनाक कदम उठाया। मामला अमेरिका के केंट काउंटी सर्किट कोर्ट का है। यहां 32 साल के जेम्स फिलिप को कोर्ट ने नाबालिग लड़की के साथ संबंध बनाने और अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करने पर अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट द सन की खबर के अनुसार जेम्स एक स्कूल में मैथ टीचर था। स्कूल के दौरान जेम्स की मुलाकात 15 साल की एक लड़की से हुई। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की और जेम्स के बीच 18 महीने से अफेयर था। 
विज्ञापन

जेम्स की पत्नी को जैसे ही उसके अफेयर के बारे में पता चला तो दोनों के बीच इस बात को लेकर लड़ाई होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि जेम्स ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में उसकी पत्नी की गर्दन और हाथों पर गंभीर चोट आ गईं। 

घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया, साथ ही जेम्स की पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया। नाबालिग लड़की के साथ संबंध रखने और पत्नी के साथ बदसूलुकी करने पर कोर्ट ने जेम्स अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें