आगरा-जयपुर रूट की ट्रेनों में हरियाणा का सांसी गैंग चोरी और छिनैती की वारदातें कर रहा था। राजस्थान के एक न्यायिक अधिकारी का लाखों रुपए के जेवरात से भरा बैग पिछले दिनों चोरों ने उड़ा दिया था।
जीआरपी की एसओजी टीम ने हरियाणा के सांसी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर दो वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है। आगरा से होकर गुजरने वाली जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस में राजस्थान के एक न्यायिक अधिकारी का बैग पिछले दिनों बदमाशों ने उड़ा दिया था।
इस घटना में सात से आठ लाख के जेवरात चोरी हुए थे। मुकदमा आगरा कैंट थाने में दर्ज हुआ था। इसी तरह एक व्यापारी की पत्नी निधि गगलानी का बैग भी उदयपुर- खजुराहो इंटरसिटी से चोरी हुआ था। वह शादी समारोह से लौट रहीं थीं। बैग में जेवरात समेत अन्य सामान था। दोनों वारदातों के खुलासे के लिए एसपी जीआरपी ने एसओजी को लगाया था।