फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रुपये दो, नहीं तो परिणाम भुगतो...

Mon, 07 Mar 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
ध्‍ामकी - फोटो : ‌demo pic
विज्ञापन
 ‘मुझे पांच लाख रुपये दे दो। मैं तुम्हें अच्छी तरह से जानता हूं। तूने बहुत पैसा कमाया है। तेरे परिवार वालों की मुझे हर खबर रहती है। बच्चे कौन से स्कूल में पढ़ते हैं, कहां ट्यूशन पढ़ने जाते हैं। रुपयों की व्यवस्था कर ले, नहीं तो परिणाम भुगतने को तैयार रहे।’ यमुनापार के एक हास्पिटल संचालक से इसी तरह रंगदारी मांगी गई है। इससे उनका परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना कालोनी निवासी डा. मधुबन पचौरी का आगरा-फीरोजाबाद हाईवे पर गीतांजलि हास्पिटल है। रविवार सुबह 10:17 बजे उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके यह धमकी दी। डा. मधुबन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फोन करने वाले का नंबर भी मिलाया, लेकिन वह स्विच आफ हो गया है। डाक्टर का कहना है कि फोन करने वाला स्थानीय भाषा में बात कर रहा था। यह किसी जानकार की भी हरकत हो सकती है। अब मोबाइल नंबर स्विच आफ है। पुलिस सर्विलांस की मदद से नंबर को ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन


पहले भी मांगी जा चुकी है रंगदारी
- मंगलम हास्पिटल के डा. दयाशंकर से रंगदारी मांगी जा चुकी है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन्हें जेल भेजा जा चुका है।
- सदाशिव हास्पिटल के डा. दीपक वार्ष्णेय को भी कई महीने पहले धमकी भरा फोन आया था। उनसे भी रंगदारी मांगी गई थी। उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी।
- कमला नगर के डा. संजय गुप्ता से भी रंगदारी मांगी गई थी। डाक्टर ने पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा की मांग की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें