फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक दोस्त से मिलने मथुरा पहुंची झांसी की युवती, होटल में हुई 'शर्मनाक' वारदात

Sun, 10 Feb 2019 01:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा के एक होटल में झांसी की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार युवक और युवती फेसबुक फ्रेंड बताए जा रहे हैं। इस मामले में युवती द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


झांसी की रहने वाली एक युवती की आगरा निवासी युवक से तीन दिन पहले ही फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों में फोन पर बात हुई तो युवती झांसी से रिफाइनरी के कंदब विहार स्थित श्रीजी गेस्ट हाउस पहुंच गई। 

सीओ रिफाइनरी राकेश कुमार का कहना है कि युवती से मिलने के लिए आगरा से उसका फेसबुक फ्रेंड भी पहुंच गया। बाद में युवती ने यूपी 100 पर सूचना दी कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और युवती को मेडिकल के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि तीन दिन पूर्व ही दोनों में दोस्ती हुई थी। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें