आगरा के बाह क्षेत्र में बुधवार को घर से कोचिंग के लिए निकली स्नातक की छात्रा को सरेराह शोहदे ने साइकिल में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद उसके साथ खींचतान की। विरोध करते हुए छात्रा शोहदे से भिड़ गई। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई।
यह देख खेतों पर काम कर रहे किसान दौड़े। इन लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाह पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
बुधवार की सुबह वो साइकिल से कोचिंग जा रही थी। साइकिल ट्रैक पर आम का पुरा गांव के पास पुरा गांव के युवक गुड्डू ने अपनी साइकिल से टक्कर मारकर छात्रा को गिरा दिया। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा था। जिसका विरोध करते हुए छात्रा उससे भिड़ गई।
यह देख खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़े। उन्होंने शोहदे को पकड़कर उसकी पिटाई की। पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। वहीं जानकारी पर छात्रा के परिजन भी बाह थाने में पहुंच गए। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने गुड्डू के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।