फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के बेटे से परेशान होकर किशोरी ने छोड़ा स्कूल जाना

Wed, 10 May 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सिपाही के पुत्र ने छात्रा का जीना मुश्किल कर दिया है। एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पिता का आरोप है कि पुलिस कर्मी उल्टा उन पर ही समझौते का दबाव बना रहे हैं। अगर, समझौता नहीं हुआ तो झूठे मुकदमे में जेल भिजवा देंगे। 
विज्ञापन


इससे परिवार दहशत में है। उन्होंने बुधवार को एक संस्था की महिला सदस्य की मदद से एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह से शिकायत की। एसपी सिटी ने तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की किशोरी सौ फुटा रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। उसके स्कूल में घर के पास ही रहने वाले सिपाही का पुत्र भी पढ़ता है। वह 12वीं का छात्र है। किशोरी के पिता का आरोप है कि सिपाही का बेटा उसकी बेटी पर दोस्ती का दबाव बनाता है। रास्ते में आते-जाते परेशान करता है। 26 फरवरी को वह दवा लेने गए थे। 
विज्ञापन


इसका फायदा उठाकर घर में घुस आया। बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। वह धमकी देकर भाग गया। उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत की। आरोपी का पिता सिपाही होने के कारण पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में एसएसपी के आदेश पर सीओ ने जांच की। 

इसके बाद आठ अप्रैल को मुकदमा दर्ज हुआ। मगर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। अब आरोपी तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। दहशत के कारण किशोरी ने घर से निकलना बंद कर दिया है। उसकी पढ़ाई भी छूट गई है। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें