राजधानी जयपुर में घरेलू झगड़े के बाद गुस्साएं एक पति ने पत्नी पर एसिड़ की बोतल उड़ेल दी। इसमें महिला चेहरा जल गया।
पुलिस के अनुसार माणक चौक थाना इलाके में त्रिपोलिया बाजार स्थित श्रीजी की मोरी में रहने वाले सलीम का दोपहर के पत्नी नूरजहां के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया। दोनों में बात काफी आगे बढ़ गई। सलीम उस समय वहां से चला गया और थोड़ी देर में एसिड़ की बोतल लेकर आया और नूरजहां पर उड़ेल दिया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया।
दूसरी तरफ लोगों ने झुलसी हालात में नूरजहां को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। माणक चौक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सलीम की तलाश शुरु कर दी है।