फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में असफल हुए तो दी तेजाब फेंकने की धमकी, दहशत में किशोरी ने उठाया ये कदम

Thu, 14 Sep 2017 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
suicide attempt
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने दहशत में आत्महत्या की कोशिश की। परिवारीजनों ने उसे बचाया। बताया गया है कि तीन दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। इसमें असफल हुए आरोपी चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं। गुरुवार को पीड़ित परिवारीजनों ने एएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बताया गया है कि मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 12 सितंबर की दोपहर गांव के एक व्यक्ति के बेटे को उसके घर छोड़ने जा रही थी। तभी रास्ते में गांव निवासी दो युवकों ने रास्ता रोक लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग गए। 

इसके बाद किशोरी ने वारदात की जानकारी परिवारीजनों को दी। परिवारीजन जब थाने शिकायत करने पहुंचे तो वहां उनसे मनमाफिक शिकायत लिखा ली गई। मगर उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौंसले बुंलद हैं। 
विज्ञापन


अब वह किशोरी को चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देने लगे। जान से मारने की धमकी भी दी गई। दहशत के चलते पीड़िता ने बुधवार रात को आत्महत्या की कोशिश करनी चाही मगर परिवारीजनों ने उसे बचा लिया। गुरुवार को एएसपी ओमप्रकाश सिंह को प्रार्थना-पत्र देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें