फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस की रात सजी थी जुए की फड़, पकड़ में आए जुआरी छिपाते रहे मुंह

Wed, 18 Oct 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जुअारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों को पकड़ा है। ये सभी पेशे से व्यापारी हैं और धनतेरस की रात में धन को दोगुना, चौगुना करने के लालच में जुआ खेल रहे थे। पुलिस इन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि धनतेरस की रात में पुलिस को सूचना मिली कि न्यू आगरा थाना क्षेत्र में मुगल रोड पर बने एक घर में जुए की फड़ सजी है। यहां दांव लगाने के लिए शहर के कई व्यापारी इकट्ठा हैं। 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो यहां खुलेआम हार-जीत का खेल चल रहा था। यहां से 16 लोगों को पकड़ कर पुलिस थाने ले गई। ये सभी व्यापारी हैं। पुलिस बुधवार को इन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है। जुआ खेलते पकड़े जाने पर ये व्यापारी अपना मुंह छिपाते नजर आए। बताया जा रहा है कि इनमें से कई नामी परिवारों में से हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें