फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत बच्चा मुक्त, चार अपहर्ता गिरफ्तार

Fri, 12 Feb 2016 12:45 AM IST
अागरा ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
हरीपर्वत पुलिस के हत्थे चढ़े राहुल उर्फ गुड्डू गैंग से पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। इस गिरोह ने आशियाना कालोनी निवासी संजय शर्मा की हत्या कर उसके बेटे जेम्स का फिरौती के लिए अपहरण किया था। पुलिस ने जेम्स को मुक्त कराकर चार अपहर्ता गिरफ्तार किए हैं। यह भी पता चला कि इनकी योजना एक और बच्चे के अपहरण की थी। इसके अलावा शहर में ही एक मुनीम से 15 लाख की लूट की कोशिश कर चुके हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों में गैंग का सरगना मलपुरा के डावली निवासी राहुल उर्फ गुड्डू, इसी गांव के राकेश और रमेश और नई आबादी, बोदला, जगदीशपुरा का सचिन शामिल हैं। नई आबादी निवासी इनका साथी राज उर्फ शशि फरार है। गुड्डू शातिर अपराधी है। उस पर हत्या, अपहरण, बलात्कार और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। वह जेल प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर दोस्त की जमानत होने पर उसके नाम से खुद बाहर आ गया। इसका पता चलने पर पुलिस उसकी तलाश में थी। उसके साथ तीन और बदमाश पकड़े गए। एसपी सिटी संजीव घुले ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इनसे पूछताछ में पता चला कि जेल में गुड्डू की मुलाकात संजय शर्मा (मूल निवासी गढसोनी, मलपुरा) से हुई थी। वह अपहरण के मामले में बंद था। उसके जेल से बाहर आने पर गुड्डू को पता चला कि उसने 25 लाख की जमीन बेची है। इधर, गुड्डू 25 दिसंबर 2012 को जेल से बाहर आ गया था। वह 10 जनवरी को 25 लाख की लूट के लिए सदर की आशियाना कालोनी निवासी संजय शर्मा के घर पहुंचा। लूट का विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। उसके आठ वर्षीय बेटे जेम्स का अपहरण कर लिया। वह हत्या का चश्मदीद है।
इसके बाद संजय की गाड़ी से ही उसका शव ले जाकर किरावली में रेलवे लाइन के पास फेंक दिया। पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर आग भी लगाई। बदमाशों ने जेम्स को राज उर्फ शशि के मकान में रखा था। उसकी रिहाई के बदले उसके ताऊ से 15 लाख फिरौती वसूलने के बाद उसकी हत्या का प्लान था। गिरोह से संजय शर्मा की फोर्ड फीगो कार, एक तमंचा और दो कारतूस मिले हैं। इसके अलावा एक खत मिला है जिसमें 50 लाख की फिरौती की मांग की गई है। गिरोह एक और बच्चे के अपहरण की तैयारी में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलासा
1. शातिर अपराधी गुड्डू उर्फ राहुल दूसरे कैदी की जमानत पर नाम बदलकर जेल से रिहा हुआ।
2. गुड्डू ने गैंग तैयार किया, संजय के घर 25 लाख लूट का प्लान बनाया।
3. लूट के विरोध पर संजय की हत्या कर दी, बेटे जेम्स का अपहरण किया।
4. फिरौती में 15 लाख मांगे, रकम मिलते ही उसकी हत्या का प्लान था।
5. एक और बच्चे के अपहरण का प्लान था, 15 लाख की लूट की तैयारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें