फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती...निकाह का वादा, ओमान में रह रहे प्रेमी का सच पता चला तो युवती पहुंची थाने

Tue, 13 Oct 2020 01:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • फेसबुक पर दोस्ती कर निकाह का झांसा दे रहा था शादीशुदा युवक
  • ओमान में नौकरी करता है, युवती के परिजनों ने थाना रकाबगंज में दी तहरीर 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की युवती से ओमान में रह रहे बिजनौर के युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर ली। इसके बाद युवती को अपने प्यार के नाटक में फंसा लिया। युवक निकाह का वादा करने लगा। इस पर युवती भी उसके साथ निकाह करने को तैयार हो गई। 

विज्ञापन


युवती के परिजनों ने युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि युवक शादीशुदा है। वह फेसबुक पर कई और युवतियों से झूठ बोलकर बात कर रहा था। पीड़ित युवती ने युवक को फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।  


थाना रकाबगंज क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती की दोस्ती लॉकडाउन के दौरान फेसबुक के माध्यम से खलील नामक युवक से हुई थी। खलील ने खुद को बिजनौर का रहने वाला बताया। कहा कि वह ओमान की राजधानी मस्कट में रह रहा है। एक कंपनी में काम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के दोस्तों से पता चली सच्चाई

खलील ने खुद को अविवाहित बताया। दो महीने में उससे प्यार और निकाह की बात करने लगा। उसने कहा कि मस्कट से आने के बाद निकाह कर लेगा। इस पर युवती भी राजी हो गई। कुछ दिन पहले युवती के घरवालों को पता चल गया। 

उन्होंने फेसबुक दोस्त के बारे में जानकारी की। एक अन्य दोस्त से उसके बारे में पता किया। उसने बताया कि युवक शादीशुदा है। वह पत्नी के पास भी नहीं जाता है। पांच साल से विदेश में है। इसी तरह युवतियों को अपने झांसे में लेता है। पत्नी भी उससे परेशान है। 

युवती के पिता ने रकाबगंज थाने में धोखाधड़ी की तहरीर दी। युवती ने युवक को फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया। अब युवक ने सदर क्षेत्र की एक अन्य युवती से दोस्ती कर ली है। थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि मामला फेसबुक पर दोस्ती का है। इसलिए साइबर सेल से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें