फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक के बेटे ने अय्याशी के लिए रंगे खून से हाथ

Mon, 03 Oct 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आकाश ने पुलिस को बताया, सीरियल देखकर बनाया प्लान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मासूम की अपहरण के बाद हत्या में पकड़ा गया आकाश शातिर दिमाग का है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि  उसके पिता राम निहारे जाटव तंत्र मंत्र का काम करते हैं। आकाश ने यह भी बताया कि वह फिरौती की रकम से अय्याशी करना चाहता था। उसने सीरियल देखकर प्लान बनाया।
विज्ञापन


पुलिस को उसकी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि यह उसका पहला गुनाह है। उससे देर रात तक पूछताछ की जाती रही। पुलिस ने उससे बार-बार यही पूछा कि इससे पहले कोई ऐसी वारदात तो नहीं की थी। वह मना करता रहा। उसने बताया किवह अंकित के घर पर ही टीवी देखता था। वहां उसने क्राइम पर आधारित सीरियल कई बार देखे।

इसमें ही उसने देखा कि अपहरण कर फिरौती वसूली जा सकती है। इसके बाद अपहरण की योजना बनाई। रविवार सुबह ही जंगल में फावड़ा पहुंचा दिया था। उसका पहले से इरादा था कि अगर फंसने का डर हुआ तो अंकित की हत्या कर देगा। उसने अंकित को ही अपहरण के लिए इसलिए चुना क्योंकि एक तो वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। दूसरा उसके रिश्तेदार पास में ही रहते हैं। उसे लगता था कि सब आपस में मिलकर 1.5 लाख को इकट्ठा कर ही लेंगे। आकाश इस रकम से हिल स्टेशन पर जाकर होटलों में अय्याशी करना चाहता था।
विज्ञापन


तुम फिरौती अपने पड़ोसी को देना
आगरा। आकाश ने फोन पर अपना नाम नहीं बताया था। बस यही कहा था कि शाम को सात बजे बताएगा कि फिरौती कहां पहुंचानी है। उसका प्लान यह बताने का था कि 1.5 लाख रुपये पड़ोस में रहने वाले किसी युवक को दे दो, वह लेकर उसके (अपहर्ता के ) पास आएगा। फिरौती मिलने पर वह इसे रख लेता और झूठ बोल देता कि अपहर्ता को दे आया। उसने यह नहीं सोचा था कि सात बजने से पहले ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें