ये बदमाश हुए गिरफ्तार
बदमाशों की तलाशी के दौरान पांच तमंचा, 315 बोर के आठ, 12 बोर के दो कारतूस, ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटने का हथौड़ा, दो छैनी व अन्य औजार बरामद किया। बदमाशों के कब्जे से चनौरा में दो महीने पूर्व हुई चोरी के आभूषण भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों में जिला हाथरस थाना सहपऊ के बाग बधिक निवासी यतेंद्र पुत्र हजारी, केदार पुत्र इंदल सिंह, अंशु पुत्र मुकेश, मनोज पुत्र लोचन सिंह, अनिल पुत्र हरचरन शामिल हैं।
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि इस गैंग से जुडे़ अपराधी किराए पर वाहन लेकर निकलते थे। आधुनिक हथियारों से लैस होने के कारण वारदातों को अंजाम देते हैं। कोई विरोध करे तो हत्या करने से भी नहीं चूकते। अपराधी पातीराम अपने बेटे चरन सिंह, टीटू के अलावा बंटी, पोची, गोरखिया के ही साथ मिलकर गैंग चलाता है। दूसरा गैंग पंकज उमेश खुन्ना का है। इसमें केदार व करुआ शामिल है। पुलिस टीम इस गैंग की तलाश में जुटी है।