छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी लाइफ में कामयाब नहीं हो पाएगी और परिवार वालों की मदद नहीं कर पाएगी। थाना डेहलों की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि गीता 11वीं की छात्रा थी। वह पिछले काफी समय से परेशान थी। सोमवार की दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह सहेलियों के साथ अपनी कक्षा से बाहर निकली और कुछ समय बाद अलग हो गई।
वह छिपकर दूसरी कक्षा में चली गई। वहां कोई बच्चा नहीं था। उसने कमरे में फंदा लगा लिया। घर न पहुंचने पर परिवार वाले ढूंढते रहे। परिजन देर रात को थाने गए और पुलिस को शिकायत दी। परिवार वाले देर रात तक ढूंढते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह कक्षा के बच्चे आए तो अंदर शव लटकता देखा।