जमीन पर कब्जे के लिए दिनदहाड़े कई राउंड गलियां चलाईं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना जगदीशपुरा का कलवारी इलाका मंगलवार दोपहर को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। जमीन पर कब्जे के इरादे से जेसीबी लेकर आए हथियारबंद लोगों ने जमकर फायरिंग। उन्होंने हरस्वरूप इंटर कालेज के कमरे और बाउंड्रीवाल गिरा दी। करीब एक घंटे तक तोड़फोड़ चली। इस दौरान कई राउंड गोलियां चलाई गईं। कालेज संचालक के समर्थकों ने किसी कमरों को बंद होकर जान बचाई। इस मामले में दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कलवारी में वीरेश यादव का करीब 1500 मीटर वर्ग जमीन पर हरस्वरूप इंटर कालेज है। इस जगह का अतिराजपुर सैफई निवासी कुसुम यादव से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वीरेश यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे एक जेसीबी साथ लेकर कुसुम यादव, उनके पति दुर्गश यादव, पुत्री अलका यादव और करीब 25-30 हथियारबंद युवक आए।
उन्होेंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। जेसीबी की मदद से उन्होेंने कालेज की दीवार गिरा दी। वीरेश के परिवार के लोगों को हथियारबंद लोगों ने उन्हें निशाना बनाकर फायर किए। खौफजदा परिवार के लोगों ने किसी कमरों में बंद होकर जान बचाई। करीब एक घंटे तक चले कब्जे के दुस्साहस के दौरान लगातार फायरिंग होती रही।
गनीमत रही कि दूसरे पक्ष की ओर से प्रतिरोध नहीं हुआ अन्यथा यहां कई की जान चली जाती। 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। आरोपी एलान देते हुए वहां से चले गए।
कुसुम यादव उनके पति दुर्गेश यादव, पुत्री अलका यादव और दो अज्ञात के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
- राजेंद्र यादव, क्षेत्राधिकारी लोहामंडी