फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले एक हफ्ते तक खूब बरसेंगे बदरा

Wed, 08 Jun 2016 01:21 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने तपती गर्मी के बीच राहत भरी संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक बरेली के ऊपर बादल छाए जाएंगे। बारिश कभी भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी 5 से 7 डिग्री तक कम होगा। मंगलवार को ही अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। हालांकि दिन में धूप तेज होने से काफी गर्मी थी। 
विज्ञापन

दक्षिण- पूर्वी हवाएं चलने से मौसम में तब्दीली हुई है। इधर, स्थानीय स्तर पर नमी बढ़ने से भी बादल बने हैं। यह सारे लक्षण बारिश के हैं। हालांकि यह प्री मानसून नहीं है। केरल में भी एक से दो दिन में मानसूनी बारिश होगी। इसके बाद करीब 20 दिन के अंदर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ उत्तर भारत में बादल सक्रिय हो जाएंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बरेली में अगले एक सप्ताह तक काले बादल घनघोर बारिश करेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक लुढ़कने की उम्मीद है। अगर भविष्यवाणी सही हुई तो गर्मी से काफी हद तक निजात मिलेगी। 
विज्ञापन

मंगलवार का मौसम 
अधिकतम- 36.3 सामान्य से 4 डिग्री कम
न्यूनतम-  26.3 सामान्य से एक डिग्री कम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें