फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबोहरा में पुलिस पर पथराव, फायरिंग

Mon, 01 Jun 2015 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुधीर कुमार पुलिस जीप में आठ सिपाहियों के साथ विनोद को पकड़ने गए थे। वे उसके घर पहुंचे ही थे कि विनोद के परिवार के लोग गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। उन्होंने पुलिस से वापस जाने को कहा। पुलिस डटी रही तो वे लोग हमलावर हो गए। पहले महिलाओं ने पुलिस टीम को घेर लिया। पुलिस का कहना है कि राइफलें छीनने की कोशिश की गई। इसी दौरान विनोद के साथी ग्रामीण छतों से पथराव करने लगे। इसी बीच फायरिंग भी होने लगी।
विज्ञापन

एक गोली दारोगा के सीने में आकर लगी। वे लहुलुहान हो गए। उसी समय वहां से राजाखेड़ा गांव के राजवीर बोलेरो लेकर गुजर रहे थे। उन्होंने घायल दारोगा को एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। उधर, पथराव में चार सिपाही भी घायल हो गए। इसके बाद उनकी सूचना पर आस पास के थानों का फोर्स गांव में भेजा गया। उधर एसएसपी राजेश डी. मोदक मेडिकल कॉलेज की इमरजेन्सी में पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमला हुआ है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। घायल दारोगा की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें