फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी का विरोध कर रहे मुस्लिमों पर फायरिंग

Sat, 30 Jan 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नाई की मंडी में शुक्रवार रात करीब दस बजे कुछ मुस्लिमों ने गोकशी का विरोध कर अनूठी मिसाल पेश की। इसके लिए उन्हें गोकशों के जानलेवा हमले का भी सामना करना पड़ा। गोकशों ने उन पर चाकू से वार किए। साथ ही पथराव और फायरिंग भी की। इससे तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दुस्साहसी हमलावरों ने पुलिस के सामने भी दो फायर किए। फिर तमंचे लहराते भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। नाई की मंडी में मोहल्ला तोपखाना में नाले के पास गोकशों ने कट्टीखाना बना रखा है। पास ही के मोहल्ले गालिबपुरा में उनके घर हैं। आरोप है कि रात दस बजे रिजवान और सलीम पड्डा समेत आठ-दस लोग गाय लेकर कट्टीखाना पहुंचे ही थे कि गालिबपुरा निवासी कादिर, जाकिर और नसीम ने उनका विरोध किया। कादिर उनसे गाय छीनकर भागने लगे।
इससे गुस्से में आए रिजवान और उसके साथी उनके पीछे चाकू लेकर दौड़े। उन्होंने गालिबपुरा में उन पर पथराव किया, कांच की बोतलें फेंकी और तीन राउंड फायर भी किए। तभी सूचना पर डिवीजन चौकी इंचार्ज दो सिपाहियों को लेकर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उनके सामने भी दो फायर किए।
विज्ञापन

फायरिंग से वहां देर रात खुला रहने वाला बाजार बंद हो गया। एसपी सिटी आरके सिंह और आसपास के चार थानों की पुलिस पहुंची। कादिर ने मौके पर ही रिजवान, सलीम पड्डा, वकील, राशिद, परवेज, सिम्मो के खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिटी ने बताया कि राशिद पक्ष ने गोकशी के विरोध पर पथराव और फायरिंग की है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें