फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव फेंका

Wed, 18 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
शव मिलने पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के चिलकाना में एक युवक की हत्या करके शव को गांव धौलाहेड़ी के गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव और घटना स्थल की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


युवक के शरीर पर कपड़ों के नाम पर केवल एक कैपरी थी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं ओर करके शव को यहां फेंका गया है।

थाना क्षेत्र के गांव धौलाहेडी-दुमझेड़ा रोड पर गांव धौलाहेड़ी निवासी महेंद्र सिंह सैनी का गन्ने का खेत है। बुधवार दोपहर को वह अपने खेत में आया तो खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा।

उसने इसकी सूचना ग्राम प्रधान विनोद सैनी को दी। प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों और राहगीरों से शव की पहचान कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष थी और दाएं हाथ पर अस्पष्ट भाषा में अर्जुन या अजय लिखा हुआ था।
विज्ञापन


 बाजू पर धान के पौधे का टैटू भी बना हुआ था। उसके शरीर पर केवल एक कैपरी थी। माना जा रहा था कि युवक की कहीं ओर हत्या करके शव को यहां फेंका गया है।

थाना प्रभारी पीयूष  दीक्षित ने बताया कि युवक को देखकर लग रहा है कि यह बिहार या छत्तीसगढ़ का रहने वाला लग रहा है। युवक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। हत्या कैसे की गई? इसका पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें