फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ फिरौती देकर छूटे थे पिता, अब बेटे का अपहरण

Fri, 19 May 2017 06:12 PM IST
टीम डिजिटल आगरा/फिरोजाबाद
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के प्रमुख उद्योगपति संजय मित्तल के दिनदहाड़े अपहरण ने फिरोजाबाद ही नहीं पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है। व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सरकार पहले से ही सवालों के घेरे में है ऊपर से ताबड़तोड़ वारदात पुलिस के आश्वासन की पोल खोल रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब संजय के परिवार के साथ अपहरण की घटना हुई। 20 साल पहले उनके पिता का भी अपहरण किया जा चुका है। 
विज्ञापन


बता दें कि फिरोजाबाद के व्यापार जगत में संजय मित्तल जाना माना नाम हैं। उनकी कांच की फैक्ट्रियां एफएम ग्रुप नाम से संचालित हैं। इनमें से एफएम ग्लास, फारुखी ग्लास और पारस ग्लास प्रमुख हैं। शुक्रवार को संजय नगला भाऊ औद्योगिक एरिया स्थित अपनी फैक्ट्री पारस ग्लास जाने के लिए घर से निकले थे। तभी उनका अपहरण हो गया। 

बता दें कि संजय के परिवार के सा‌थ अपहरण की यह पहली घटना नहीं है। करीब 20 साल पहले उनके पिता सतीश प्रकाश मित्तल उर्फ सत्तो बाबू का भी अपहरण कर लिया गया था। बताया गया है कि उस समय वे एक करोड़ रुपये फिरौती देकर बदमाशों के चंगुल से छूटे थे। अब उनके बेटे के अपहरण से फिरोजाबाद का उद्योग जगत सकते में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें