हरिशंकर के पुत्र नितेश ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रामनरेश अपने बेटे रमाकांत के साथ लाइसेंसी बंदूक और तमंचे के साथ आए और मारपीट की। पथराव भी किया। इस घटना में हरिशंकर घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- कोरोना: आगरा में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों के लगेगी वैक्सीन, जुटाया गया 10 हजार लोगों का डाटा
रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें हरिशंकर नलकूप के दो विद्युल तारों को पकड़कर खुद को करंट लगाकर आत्मदाह का प्रयास करता नजर आ रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेम निवास शर्मा ने बताया कि वीडियो की जानकारी हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।