फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: खेत पर रखवाली करने गए किसान की गोली लगने से मौत, मौके से मिला तमंचा

Sat, 02 Mar 2019 11:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में खेत पर सो रहे एक किसान की गोली लगने से मौत हो गई। शनिवार की सुबह किसान मृत अवस्था में मिला। उसके सीने में गोली लगी है। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने मौके पर छानबीन की।  
विज्ञापन


पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। मौके से तमंचा भी मिला है। किसान पर आठ लाख रुपये का कर्ज बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वहीं किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 

सुरीर के गांव डड़ीसरी निवासी ऊदल (45) पुत्र छिद्दा शुक्रवार शाम को खेत पर रखवाली करने गए थे। ऊदल रात में वहीं चारपाई पर सो गए। सुबह जब कुछ ग्रामीण खेतों पर गए तो उन्होंने किसान ऊदल को चारपाई पर खून से लथपथ पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने इसकी सूचना किसान के परिजनों और पुलिस को दी। गोली लगने से किसान की मौत की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। कुछ देर बाद मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच कर जानकारी जुटाई। 

पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। किसान के सीने में गोली लगी है और मौके से तमंचा भी मिला है। पूछताछ में पता चला है कि किसान पर करीब आठ लाख रुपये का कर्ज है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें