सट्टे के कई मामलों में जेल जा चुके श्याम बोहरा का आई फोन आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक नहीं खोल पाए। फोन में इस तरह के नंबर लॅाक लगे हैं कि तमाम कोशिशों के बावजूद यह खुल नहीं पाया।
पुलिस की सारी जांच इसी मोबाइल की परीक्षण रिपोर्ट पर टिकी है। मोबाइल में मिले नंबर और बातचीत की रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने शहर के 70 बड़े लोगों को श्याम बोहरा के रैकेट में शामिल बताया था।
श्याम बोहरा कई महीने जेल में रहा। उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके आगे कार्रवाई नहीं बढ़ी। चार्जशीट भी उसी के खिलाफ दाखिल की गई। उसके 17 मोबाइल विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए थे।