फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चार साल की मासूम से उम्र में बड़े भतीजे ने किया दुराचार, बच्ची हायर सेंटर रेफर

Thu, 07 Mar 2019 10:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के टिहरी क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी, पीड़ित मासूम का रिश्ते में भतीजा लगता है। वह उससे 10 साल बड़ा है।

विज्ञापन


अकेली बच्ची को देखकर वह घर में घुसा और बहला फुसलाकर बच्ची को जंगल ले गया। वहां उसने वारदात को अंजाम दे डाला। जंगल से घास लेकर लौटी मां और पिता बच्ची को लेकर दून अस्पताल लेकर पहुंचे।

लेकिन, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल रेफर कर दिया। शिकायत पर शहर कोतवाली देहरादून में पुलिस ने जीरो नंबर पर एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक राठौर ने बताया कि पीड़ित बच्ची को लेकर उसके माता-पिता मंगलवार रात करीब 12.30 बजे दून महिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां चिकित्सकों ने बच्ची की हालत देखकर बिना मुकदमा दर्ज किए उपचार करने से साफ इनकार कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने पीड़ित मासूम के मां-पिता से घटना की जानकारी ली। सुबह करीब सात बजे बच्ची की मां ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक राठौर ने बताया कि प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद एफआईआर को टिहरी पुलिस को ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें