फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, बदनाम करने के लिए बना ली वीडियो

Thu, 07 Sep 2017 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एटा में अपने घर से विद्यालय जा रही कक्षा नौ की छात्रा के साथ कुछ लोगों ने जबरदस्ती की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। मामले में छात्रा के भाई ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। बीते एक सितंबर को छात्रा पैदल ही घर से अपने विद्यालय जा रही थी। आरोप है कि तभी मोनू निवासी दिनेश नगर उसे जबरन पकड़ लिया और खींचकर एकांत में ले गया। 

यहां आरोपी ने लवली सहित अपने एक अन्य दोस्त के साथ छात्रा के साथ गंदी हरकतें की और फिर उनकी अश्लील क्लीपिंग भी बना ली। आरोपियों के चंगुल से छूटी  छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर छात्रा के भाई ने मामले की शिकायत एसएसपी से शिकायती पत्र सौंपकर की। एसएसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें