फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की ढूंढने की गुहार लगाने गए पिता को सीओ ने धमकाकर भगाया

Fri, 07 Jul 2017 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
एटा में अगवा किशोरी को बरामद कराने की गुहार लेकर पहुंचे परिवारीजनों संग सीओ जलेसर ने अभद्रता कर भगा दिया। इसी से परेशान परिवारीजन ग्रामीणों संग शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे और अधिकारियों से शिकायत की।  
विज्ञापन


थाना जलेसर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की 13 साल की किशोरी को गांव का ही निकसत पुत्र हिफाजत समेत सात लोग अपने साथ अगवा कर ले गए। इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने थाना जलेसर में दर्ज कराई थी। किशोरी को बरामद करने और आरोपियों को पकड़ने की गुहार लेकर किशोरी का पिता और भाई सीओ जलेसर एमपी सलोनिया के पास पहुंचे। 

आरोप है कि सीओ जलेसर ने पिता और भाई के साथ अभद्रता कर उन्हें धमका कर कार्यालय से भगा दिया। इसी आहत होकर किशोरी का पिता ग्रामीणों संग शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचा और शिकायत दर्ज कराते हुए बेटी को बरामद करने की मांग की। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि तथाकथित मीडिया कर्मी और भूमाफिया के इशारे पर जलेसर पुलिस और सीओ कार्रवाई कर रहे है। सीओ एमपी सलोनियां ने कहा कि कार्यालय पर पीड़ित पक्ष से एक व्यक्ति आया था। उससे किशोरी की बरामदगी को लेकर वार्ता हुई, लेकिन अभद्रता नहीं हुई।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें