फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई मर्डरः सत्यम की गर्लफ्रेंड से पूछताछ के बाद ये बातें आईं सामने

Thu, 10 Aug 2017 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
सत्यम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में सिंचाई विभाग की कालोनी में अपने फ्लैट में मृत मिले विभाग के जेई की हत्या की कहानी उलझ गई है। पहले पुलिस जेई की मित्र युवती और रूम पार्टनर से पूछताछ के बाद खुलासे की उम्मीद लगाए थी लेकिन उनसे भी फिलहाल कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। मोबाइल फोन के आधार पर दोनों की लोकेशन भी उनके घर की ही आई है। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि जेई सत्यम मिश्रा और कोचिंग में पढ़ाने वाली युवती वर्ष 2013 में बांदा जिले से एक-दूसरे के सम्पर्क में आए थे। उस समय सत्यम तकनीकी की पढ़ाई कर रहा था। युवती मूल रूप से मैनपुरी के भोगांव की रहने वाली है और वर्तमान में एटा में एसएससी की तैयारी कर रही है। 
पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि वारदात के दिन युवती और रूम पार्टनर शहर से बाहर थे। सर्विलांस और अन्य तरीके से की गई जांच में युवती और सत्यम के साथी जेई रविकांत की मोबाइल लोकेशन उनके घरों पर मिली है। पहले पुलिस और अन्य लोग जेई सत्यम मिश्रा की हत्या में करीबी लोगों का हाथ बता रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धारदार हथियार से की गई थी हत्या

हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस रविकांत और युवती से लगातार पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी वरूण कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में युवती ने बताया कि सत्यम के साथ वह बतौर दोस्त रह रही थी। वह छह अगस्त की सुबह को अपने घर चली गई। 

पुलिस अब भी जेई की हत्या प्रेम प्रसंग में होने की बात कह रही है। मामले की रिपोर्ट सिंचाई विभाग के प्रधान सहायक संजय चतुर्वेदी ने थाना कोतवाली देहात में अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ दर्ज कराई है। 

बता दें कि महोबा के पनवाड़ी निवासी जेई सत्यममिश्रा की हत्या धारदार हथियार के प्रहार से की गई थी। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर प्रहार किया गया था। बिजली के करंट या फिर तरीके से जेई की हत्या नहीं की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें