फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा फिर शर्मसारः भंडारे से लौट रही किशोरी को अगवाकर किया दुष्कर्म

Tue, 23 Jan 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा जिले के मलावन क्षेत्र में सोमवार को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। भंडारे से प्रसाद ग्रहण कर घर जा रही किशोरी से दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। 
विज्ञापन


जिले की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया है। आए दिन कानून से बेखौफ दरिंदे दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार को जिले में दो दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं। 
विज्ञापन

rape - फोटो : अमर उजाला
पहला मामला मलावन थाना क्षेत्र का है जहां एक गांव निवासी किशोरी भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर लौट रही थी। आरोप है कि इसी बीच आरोपित युवक ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपित उसे खेत में ले गया जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। 

जैसे तैसे पीडित किशोरी अपने घर पहुंची जहां उसने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है। मामले में किशोरी के परिवारीजनों ने थाना मलावन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं दूसरा मामला देहात कोतवाली का है, जहां आरोप है कि एक गांव निवासी किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपित ने किशोरी के साथ गालीगलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी। मामले में किशोरी के परिवारीजनों ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें