फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, बदमाश पुलिस वाहन में टक्कर मारकर फरार

Fri, 16 Oct 2020 12:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पशु तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने अचानक पुलिसपार्टी पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन



बदमाशों ने भागने के लिए पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे पुलिस पार्टी का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि पुलिस को चकमा देकर सभी बदमाश फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

मामला थाना अछनेरा क्षेत्र का है। यहां शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पशु तस्कर कुछ पशुओं की चोरी कर रहे हैं। पुलिस की गश्त के दौरान बदमाशों से भिड़ंत हो गई। बदमाशों ने पुलिसटीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद भागने के लिए गाड़ी में टक्कर मार दी। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया लेकिन बदमाशा भागने में कामयाब हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें