फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जमीन के विवाद में चलीं गोलियां, जमकर हुआ पथराव, वृद्ध की मौत

Thu, 24 Jan 2019 09:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर फायरिंग एवं पथराव हुआ। पथराव की चपेट में आकर एक वृद्ध घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पक्ष ने छह नामजदों के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


घटना गांव कामर की है। गुरुवार को गांव में प्लाट को लेकर सुंदर एवं अतर सिंह पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। आरोप है कि आरोपित पक्ष ने पथराव किया और फायरिंग कर दी। 

पथराव की चपेट में वहां सुंदर सिंह के पिता पन्नालाल भी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। उधर, उपचार के दौरान 76 वर्षीय पन्नालाल की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के सुंदर सिंह ने अतर सिंह, महेंद्र, मुकेश, विनोद , सतवीर, प्रताप के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें