फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सिकंदरा में पकड़ा नकली डीजल-पेट्रोल का गोदाम, 87 हजार लीटर तेल जब्त

Sun, 27 Sep 2020 02:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आपूर्ति विभाग और बाट माप विभाग ने की कार्रवाई, गोदाम में घुसने से रोका, सख्ती दिखाने पर खोला ताला
विज्ञापन
गोदाम में रखे ड्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आपूर्ति विभाग और बाट माप विभाग की टीम ने सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में मोहम्मदपुर में छापा मारकर नकली डीजल-पेट्राल का गोदाम पकड़ा। यहां से 13 टैंक और ड्रम में 87684 लीटर तेल जब्त किया है। इसे विभिन्न तरह के केमिकलों को मिलाकर बनाने की आशंका है। इस मामले में शनिवार को आरोपियों पर थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


आपूर्ति और बाट माप विभाग की टीम ने बुधवार को गोदाम पर पहुंची तो यहां के कर्मचारी श्याम लाल निवासी नगला चिचाना ने गोदाम के गेट का ताला बंद कर दिया। टीम ने सख्ती दिखाई तब दरवाजा खोला गया। गोदाम में जमीन में सात टैंक बने हुए थे, छह टैंक जमीन के ऊपर थे। 11 भरे हुए ड्रम और 43 खाली ड्रम भी मिले। टैंक और ड्रम में तरल पदार्थ भरा हुआ था। श्यामलाल ने बताया कि यह गोदाम फ्रेंड्स आशियाना, खंदारी निवासी पंकज माहेश्वरी का है। 


उसने फोन पर टीम को बताया कि पत्नी अर्चना के नाम पर जूता कंपनियों के लिए केमिकल का कार्य करता था, बीते जून में विष्णु विहार कॉलोन निवासी राजेंद्र शर्मा को किराए पर दिया था। टीम ने नंबर लेकर राजेश से बात करनी चाही, लेकिन उसने फोन स्विच ऑफ कर लिया। नोटिस देकर बुलाने पर भी पंकज और राजेश नहीं आए। इस पर आपूर्ति विभाग ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अवैध गोदाम से 87 हजार लीटर से अधिक डीजल-पेट्राल जब्त किया है, यह नकली प्रतीत हो रहा है। इसे विभिन्न केमिकल से मिलाकर बनाया जा रहा था। गोदाम मालिक पंकज और राजेश के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अशोक मिश्रा, अजय प्रताप रहे।

इंजन के पार्ट कर देता खराब, माइलेज भी देती कम

वाहन विशेषज्ञों ने बताया कि नकली पेट्रोल-डीजल के उपयोग से वाहनों के इंजन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। इससे इंजन के पार्ट कमजोर हो जाते हैं और सीज होने का खतरा रहता है। वाहनों का माइलेज भी कम हो जाता है।

देहात और दूर दराज के क्षेत्रों करते थे आपूर्ति 

आपूर्ति विभाग की पूछताछ में वहां मिले लोगों ने बताया कि गांव-देहात और दूर दराज के क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति की जाती है। कई पेट्रोल पंप भी हैं, जिनके कर्मचारियों ने नाम नहीं बताए। आपूर्ति विभाग की टीम ने बताया कि मुकदमा दर्ज करा दिया है, आगे की पूछताछ पुलिस करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें