फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक बापः सबसे छोटी बेटी ने दिखाई हिम्मत, यूं सामने आया घिनौना खेल

Fri, 04 Aug 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
मथुरा के नौहझील में दरिंदे बाप की करतूतों को खुलासा उसकी सबसे छोटी बेटी ने किया। इससे पहले वो दो बड़ी बेटियों को तो अपने चंगुल में ले ही चुका था। जब तीसरी के साथ भी उसने जबरदस्ती को तो उसने हिम्मत दिखाई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि शुक्रवार को आरोपी अपनी जिस छोटी बेटी को खींचने की कोशिश कर रहा था वह चार महीने बाद ही दिल्ली से लौटी थी। दिल्ली में आरोपी का छोटा भाई रहता है। वह उसे अपने साथ दिल्ली ले गया था। इसी बीच दंरिदे ने उससे बड़ी बेटी को अपनी हवश का शिकार बनाया और वह भी अपनी सबसे बड़ी बहन की तरह कुछ बोल नहीं पाई। 

शुक्रवार को घर आई उसकी सबसे छोटी बेटी खाना खाने के बाद कमरे से निकलकर घर के आंगन में जा रही थी तभी दरिंदे पिता ने उसे खींचने की कोशिश की। बताया जाता है कि उसकी मां भी आ गई थी। 
विज्ञापन


मां ने भी काफी मिन्नतें कीं लेकिन वह नहीं माना। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए थे। जब भीड़ बढ़ी तो आरोपी घर से निकलकर भाग गया था। गांव वाले थाने पर पहुंचे तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें