6 राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने 5 लाख के इनामी बदमाश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी हरियाणा के नूहं से हुई। मथुरा पुलिस उसे वी वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है।
बता दें कि मथुरा में शेरगढ़ के गांव विशंभरा का रहने वाला साहून छह राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश की टीमों ने कई बार उसकी गिरफ्तारी के लिए ज्वाइंट आपरेशन चलाए लेकिन हर बार वो बचकर भाग निकला।
मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के नूहं से 5 लाख के इनामियां साहून मेव को दबोच लिया। बताया गया है कि बीते कई महीनों से मथुरा पुलिस और एसटीएफ के दबाब के चलते वह मथुरा को छोड़कर भाग खड़ा हुआ था। साहून पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश में मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी राज्यों से उस पर इनाम था।