फिरोजाबाद में कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह किसान का शव बबूल के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि कर्ज चुकाने को लेकर बैंक से नोटिस भेजा था। इसके बाद से ही किसान परेशान था।
थाना मटसेना के विजयपुरा भीकमपुर निवासी हरि प्रकाश (40) ने भूमि विकास बैंक से दो लाख रुपये का कर्ज लिया था। लेकिन दोनों साल फसलों में नुकसान के कारण किसान बैंक का कर्ज चुका नहीं कर सका। इससे ब्याज के कारण कर्ज की रकम बढ़ती चली गई।
परिजनों ने बताया कि कर्ज चुकाने को लेकर बैंक ने किसान के पास नोटिस भेजा। इससे किसान सदमे में आ गया। रात को किसान हरि प्रकाश ने गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली। सूचना पाकर मौक पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।