फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 टुकड़ों में मिली युवक की लाश, एक खेत में हाथ तो पैर था कहीं और

Mon, 01 Jan 2018 07:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
murder, crime, death
विज्ञापन
मैनपुरी में थाना भोगांव के गांव जमौरा में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहले ग्रामीणों ने कटा हुआ हाथ देखा। इसके बाद जब उन्होंने खोजबीन की तो खेत में जगह-जगह शरीर के हिस्से मिलते गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फोरेंसिक, डॉग स्क्वाड और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तलाश शुरू की तो तीन किलोमीटर दूर रजबहा के पास सिर और शरीर का बाकी हिस्सा भी मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, शव को रखवा दिया गया है।

भोगांव क्षेत्र के गांव जमौरा के पास सड़क के किनारे महावीर सिंह के आलू के खेत में सोमवार सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए जा रहे थे, तभी किसी युवक के शरीर का एक पैर कटा हुआ दिखाई दिया। 
विज्ञापन

युवक को क्षेत्र में नहीं देखा गया

मौके पर पहुंची पुलिस टीमें भी तलाश में जुट गईं। पास ही विवेक कुमार के खेत में एक हाथ कटा हुआ मिला। काफी देर तक पुलिस खेतों में तलाश करती रही। इस दौरान दो हाथ और दो पैर बरामद कर लिए हैं। वहीं करीब तीन किलोमीटर दूर रजवाना की नहर पर युवक का शरीर और सिर बरामद हुआ। 

गांव जमौरा और आसपास के ग्रामीणों से शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि युवक को क्षेत्र में नहीं देखा गया। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। पहचान न होने के बाद पुलिस ने शव को सील कर शव गृह में रखवाया है। एचसीपी ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद में भी हुई ऐसी ही घटना

फिरोजाबाद के गांव बैंदीपुर बिदरखा के पास रविवार को सुबह करीब सात बजे पुलिस ने इसी तरह कई टुकड़ों में विभक्त एक शव बरामद किया था। तिराहा के समीप सिर का हिस्सा मिला था। वहीं शरीर के अन्य टुकडे़ आसपास खेतों से पुलिस ने बरामद किए थे। 

मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मगर ग्रामीणों ने मृतक को अक्सर गांव में आने जाने की बात कही। वहीं पुलिस भी वारदात को प्रेमप्रसंग का मान कर जांच कर रही है। 

वहीं जनपद फिरोजाबाद व भोगांव में एक ही तरीके से दो वारदातों का होना। पुलिस की जांच को नई दिशा दे सकती है। एसपी मैनपुरी राजेश एस ने मामले में फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क कर जानकारी लेने की बात भी कही है।

एसपी मैनपुरी राजेश एस का कहना है कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। छह हिस्सों में टुकडे़ कर अलग-अलग जगहों पर फेंका गया है। पुलिस प्रयास कर रही है। खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें