फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकरी की कलंदर बस्ती में बदमाशों ने डाला डाका 

Sun, 30 Oct 2016 12:27 AM IST
सीकरी की कलंदर बस्ती में बदमाशों ने डाला डाका 
विज्ञापन
सीकरी की कलंदर बस्ती में बदमाशों ने डाला डाका  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 आगरा-जयपुर हाईवे स्थित कलंदर बस्ती में शुक्रवार रात कक्षा-बनियानधारी बदमाशों ने डाका डाला। बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर पिटाई की और नगदी व सोने-चांदी के आभूषण लूट ले गए। बदमाशों के चले जाने के बाद परिवार के लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पीड़ित परिवार ने थाना सीकरी में लूटपाट की तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

ग्राम सीकरी हिस्सा चार हाईवे किनारे कलंदर बस्ती निवासी गुट्टल पुत्री शहजाद ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात लगभग एक बजे छह से आठ कक्षा बनियानधारी बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने तमंचों के बल पर परिवार के लोगों को एक कमरे में बंधक बना लिया। शोर मचाने पर परिवार के मंदो, प्यार, पप्पी, आमीन, उस्मान को लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटा। इसके साथ ही अलमारी का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण लूट ले गए। बाद में पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में राजस्थान सीमा तक खोजबीन की लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं लगा। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों का परीक्षण कराया गया है। बाद में जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी रविकांत पाराशर ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस घटना की संदिग्ध मान रही है। उधर, घटना के बाद से बस्ती के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें