फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर फूटा गुस्सा

Sun, 23 Aug 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज के कमाल खां में पिछले माह विवाहिता की दहेज की खातिर हुई हत्या के मामले में हत्यारोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे गुस्साए परिवारीजनों ने शनिवार को एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। एसएसपी राजेश डी मोड़क ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कोसीकलां निवासी नगमा (20) पुत्री अयूब की शादी तकरीबन एक साल पहले कमाल खां, शाहगंज निवासी सद्दाम के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल में नगमा की 28 जुलाई को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के परिवारीजनों ने पति सद्दाम, ससुर नईम, सास अनीसा समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा जांच को भेजा गया था।
शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे परिवारीजन धरने पर बैठ गए। मृतका की मां का कहना था कि बेटी की गला दबाकर हत्या की गई। अब उन पर समझौते का दबाव डाला जा रहा है। पुलिस हत्यारोपियों को नहीं पकड़ रही है। परिवार के लोग कई घंटे तक धरने पर बैठे रहे। बाद में एसएसपी ने परिवारीजनों को आश्वस्त किया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद ही परिवारीजनों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें