फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में हुआ संघर्ष

Sun, 23 Aug 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजगंज के गांव गढ़ी नवलिया में पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार की रात को जमकर पथराव और फायरिंग हुई। कई राउंड फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने पर दोनों ही पक्षों के लोग फरार हो गए। इस मामले में सपा नेता समेत दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ताजगंज के गांव गढ़ी नवलिया में कुआं खेड़ा निवासी सपा नेता धारा सिंह यादव का गांव के ही रामअवतार से पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़े करने को लेकर शुक्रवार की शाम को विवाद हो गया था। रात को कलाल खेड़िया स्थित ढाबे पर दोनों फिर से भिड़ गए। बताते हैं कि इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लामबंद होकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव के बाद छतों से फायरिंग शुरू हो गई। आधा घंटे तक जमकर फायरिंग हुई। इससे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर ताजगंज थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग भाग निकले। सीओ सदर ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ था। इस मामले में चौकी इंचार्ज तोरा ने सपा नेता धारा सिंह और रामअवतार के साथ ही दोनों पक्षों के तकरीबन दो दर्जन नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, पथराव, फायरिंग समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस हमलावरों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें