फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधः क्लब की सदस्यता के नाम पर अधिवक्ता को ठगा, लकी ड्रॉ में इनाम का दिया झांसा

Mon, 30 Nov 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एक अधिवक्ता की एक साल पहले शादी हुई थी। तब उनके मोबाइल पर एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने एक कंपनी का नाम लिया। कहा कि कंपनी एक क्लब की मेंबरशिप देती है। यह सिर्फ हाल में शादी करने वालों के लिए है। लकी ड्रॉ में आपका नंबर आया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा रेंज साइबर थाना में एक अधिवक्ता ने 1.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की है। आरोप है कि एक टूर क्लब की सदस्यता के नाम पर रकम जमा कराई गई। दावा किया गया कि टूर पर जाने वालों को उनके क्लब के होटलों में निशुल्क सुविधा मिलेंगी। पीड़ित ने एक होटल में बुकिंग के लिए कॉल किया, लेकिन होटल कर्मचारियों ने क्लब की जानकारी से इनकार कर दिया। इस पर धोखाधड़ी का पता चला।  
विज्ञापन



रेंज साइबर थाना पुलिस के मुताबिक, शहर के एक अधिवक्ता की एक साल पहले शादी हुई थी। तब उनके मोबाइल पर एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने एक कंपनी का नाम लिया। कहा कि कंपनी एक क्लब की मेंबरशिप देती है। यह सिर्फ हाल में शादी करने वालों के लिए है। लकी ड्रॉ में आपका नंबर आया है।

गुमशुदा लड़कियों की बरामदगी के लिए शुरू किया अभियान, आगरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
विज्ञापन


इसके बाद एक होटल में बुलाया गया। इसमें कंपनी के पैकेज बताए गए। पैकेज लेने पर विदेश टूर से लेकर होटलों में फ्री सुविधाएं देने का दावा किया गया। अधिवक्ता ने दस साल के लिए डेढ़ लाख रुपये का पैकेज लेकर सदस्यता ले ली। सदस्यता लेने पर होटलों की सूची दी गई। कई और लोग भी सदस्यता ले रहे थे।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने आठ महीने पहले क्लब की सूची में शामिल एक होटल के नंबर पर संपर्क किया। कमरा बुक करने के लिए बात करने लगे। मगर, होटल के कर्मचारी ने क्लब के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। अधिवक्ता ने धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की।


मार्च में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद लॉकडाउन हो गया। इस कारण जांच नहीं हो सकी। अब फिर से अधिवक्ता ने रेंज साइबर थाना में शिकायत की। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।  

 
कई राज्यों के हैं आरोपी 
साइबर थाना पुलिस ने बताया कि क्लब की सदस्यता दिलवाने में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के लोग शामिल हैं। लोगों को लकी ड्रॉ का झांसा देकर बुलाया गया था। इसके बाद सदस्यता के नाम पर ठगी की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें